शांति भंग में युवक गिरफ्तार : टैंपो ड्राइवरों से मारपीट पर था उतारू; पुलिस ने युवक को एसडीएम कोर्ट में पेश किया

फोटो  : फाइल फोटो 

चूरू , 04 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के वार्ड 42 में टैंपो ड्राइवरों के साथ विवाद और मारपीट करने पर उतारू एक युवक को शांति भंग क आरोप आरोप मे गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, युवक टैंपो ड्राइवरों के साथ शोर-शराबा कर रहा था और मारपीट करने पर उतारू था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की मानने को तैयार ही नहीं था ।

पूछताछ में उसने अपना नाम वार्ड 42 निवासी इकरार खां बताया। पुलिस ने इकरार खां को शांति भंग के आरोप में बीएनएसएस की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो युवक कोई बड़ा अपराध कर सकता था। गिरफ्तार आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit