वीडियो न्यूज : डोटासरा बोले - हर सफाई कर्मचारी भर्ती निकलेगी : कांग्रेस का नगर निकाय में 500 रुपए में पट्टा देने का वादा, डोटासरा बोले- यूडी टैक्स पर पुनर्विचार होगा

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 04 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने निकाय चुनाव को लेकर बड़ा वादा किया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हर साल नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली जाएगी, जिससे शहरों की सफाई व्यवस्था सुचारू और प्रभावी तरीके से चल सके।

डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे कहा कि हम वादा करते हैं कि कांग्रेस सरकार बनने के साथ ही नगर निकायों में जनहित के उन सभी कामों को फिर से गति दी जाएगी, जिन्हें भाजपा सरकार ने रोक दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में 69A के तहत सिर्फ 500 रुपए में पुश्तैनी मकान का पट्टा देने का काम हुआ था। हम इस व्यवस्था को जारी रखेंगे, और जहां नियमों के सरलीकरण की जरूरत होगी, वहां और सरलता लाएंगे। आवासीय भूखंडों के नाम हस्तांतरण में 80-85 प्रतिशत तक शुल्क में छूट दी गई थी, और नाम स्थानांतरण की फीस 10 हजार से घटाकर 4 हजार रुपए की गई थी। ऐसी तमाम जनहितैषी रियायतों को हमारी सरकार वापस लागू करेगी।

यूडी टैक्स पर पुनर्विचार :-

डोटासरा ने कहा कि यूडी टैक्स पर पुनर्विचार किया जाएगा और जनता को अधिक से अधिक राहत कैसे दी जाए, इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नगर निकायों में सीसी रोड, जल निकासी और सीवरेज जैसे बुनियादी कामों के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। जहां अभी तक सीवरेज लाइन नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी और हर क्षेत्र के लिए व्यवस्थित मास्टर प्लान तैयार किए जाएंगे।

हर साल सफाई कर्मचारियों की भर्ती :-
सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हम वादा करते हैं कि हर साल नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली जाएगी, ताकि शहरों की सफाई व्यवस्था सुचारू और प्रभावी तरीके से चल सके। साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था निशुल्क करने की दिशा में काम किया जाएगा।

वेबसाइट के माध्यम से विकास कार्यों का पूरा डेटा जनता से साझा किया जाएगा ताकि जनता देख सके कि उसके क्षेत्र में क्या काम हुआ, कितना बजट आया और कितना खर्च हुआ। लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निवारण भी हमारी प्राथमिकता होगी।

भाजपा पर तंज :-
भाजपा सरकार ने इन ढाई सालों में नगर निकायों के बुनियादी ढांचे और विकास को लगभग ठप कर दिया है। कांग्रेस सरकार आते ही नगर निकायों को फिर से विकास, पारदर्शिता और जनसुविधाओं की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit