फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 05 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर शहर सहित क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई । जन्माष्टमी को लेकर दिनभर श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया।
शहर के श्याम मंदिर में बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया । सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर में दिनभर बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन किए।
छावनी में डीएसपी ऑफिस के पास स्थित मंदिर में भगवान का आकर्षक फूलों से श्रृंगार किया गया। यहां शाम 7 बजे से जन्माष्टमी के कार्यक्रम शुरू हुए, जो रात 12 बजे तक चले। इस दौरान कई आकर्षक झांकियां सजाई गईं।
भक्तिमय माहौल:-
श्याम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए। इस अवसर पर मनमोहक झांकियां सजाई गईं। आकर्षक सजावट और धार्मिक आयोजनों के चलते मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।
छावनी में जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । जिसके चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों के अनुसार यहां हजारों की की संख्या में लोगों ने भगवान के दर्शन किए। रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी :-
लोगों ने भगवान के दर्शन कर पुण्य कमाया । भगवान के जन्मोत्सव को लेकर बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों मे उत्साह नजर आया। वही जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment