फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली, 05 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। उन्हें कड़कड़डूमा कोर्ट कॉम्प्लेक्स में वर्चुअली जज के सामने पेश किया गया था।
दरअसल, यह मामला मारपीट की उस घटना से जुड़ा है, जिसमें भारद्वाज ने 14 वर्षीय CJP कार्यकर्ता के पिता संजय आज़ाद के साथ मारपीट की थी। स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट किया ।
गिरफ़्तारी के लिए प्रदर्शन :-
स्वतंत्र की गिरफ्तारी के लिए कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर 3 घंटे प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था । हालंकि स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया ।
CJP कार्यकर्ता के वकील और AICC लॉ डिपार्टमेंट के ऋषभ रंजन ने कहा कि ये बहुत अजीब बात है। हम सभी कोर्ट में थे और इंतजार कर रहे थे कि सुनवाई होगी। बाद में पता चला कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आरोपी को जज साहब के घर पेश किया गया और 1 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी गई है। इतने गंभीर मामले में केवल 1 दिन की हिरासत?
उन्होंने कहा कि हम लोग अधिकारियों के संपर्क में हैं। मुझे पता नहीं क्या छिपाया जा रहा है। मीडिया द्वारा हमें बताया जा रहा है कि क्या धाराएं लगाई गईं लेकिन अब तक दिल्ली पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment