फोटो : फाइल फोटो
सवाई माधोपुर, 05 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 के प्रचार अभियान के बीच जिले की बामनवास पंचायत समिति की प्रधान शशिकला मीणा का एक कथित विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके बयान के बाद राजनीतिक पारा उबाल पर है।
एक चुनावी आमसभा के दौरान मंच से जनता को संबोधित करते हुए बामनवास प्रधान शशिकला मीणा पर मतदाताओं को सीधे तौर पर यह कहकर धमकाने का आरोप लगा है कि "अगर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान नहीं किया, तो पुलिस थानों के चक्कर काटने पड़ेंगे।"
विपक्ष ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला :-
इस वीडियो क्लिप के बाहर आते ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे निकाय चुनाव का माहौल पूरी तरह से गरमा गया है।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल, भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राजेंद्र मीणा और खंडार के प्रधान नरेंद्र चौधरी भी उपस्थित थे। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दिए गए इस कथित बयान ने राजनीतिक गलियारों में इस चर्चा को हवा दे दी है कि क्या स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक तंत्र का भय दिखाकर वोट जुटाने की कोशिश की जा रही है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। जूली ने इस घटना को लोकतंत्र की आत्मा पर आघात और "सत्ता के संरक्षण में की गई खुली राजनीतिक गुंडागर्दी और तानाशाही" करार दिया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment