जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक : व्यवस्थाओं संबंधी लिया फीडबैक, प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पर्याप्त जाब्ता तैनात किया जाएगा

फोटो  : फाइल फोटो 

बीकानेर, 05 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने शनिवार को समस्त रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों-सहप्रभारियों की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक ली।

इस दौरान उन्होंने सभी प्रकोष्ठों द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की और कहा कि स्वतंत्र एवं भयमुक्त निर्वाचन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ प्रभारी और सहप्रभारी, अन्य अधिकारियों से समन्वय रखते हुए सभी कार्य समयबद्ध करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक स्थिति पर नजर रखें। 

व्यवस्थाओं संबंधी फीडबैक लिया:-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के गठन एवं प्रशिक्षण, दोनों चरणों के लिए मतदान दलों की रवानगी एवं अंतिम प्रशिक्षण, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों के चिह्नीकरण, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एरिया मजिस्ट्रेट की नियुक्ति तथा इनके अपने क्षेत्र में भ्रमण, ईवीएम कमीशनिंग आदि की समीक्षा की। उन्होंने सामान्य व्यवस्था एवं भंडार प्रकोष्ठ सहित प्रत्येक प्रकोष्ठ से व्यवस्थाओं संबंधी फीडबैक लिया। मतगणना के दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अंतिम 48 घंटे में आचार संहिता की पालना का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नियंत्रण कक्ष पूर्णतया मुस्तैद रहे तथा सटीक कम्यूनिकेशन प्लान बनाया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कम्यूनिकेशन हो सके। राज्य निर्वाचन आयोग के किसी भी निर्देश की अवहेलना नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने पुलिस बंदोबस्त और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए ईवीएम सुरक्षा प्रोटोकॉल पर विशेष बल दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय रखें तथा समय रहते प्रत्येक मतदान केन्द्र की संयुक्त ‘सिक्योरिटी ऑडिट’ कर ली जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पर्याप्त जाब्ता तैनात किया जाएगा। क्रिटिकल बूथों पर विशेष मुस्तैदी रहेगी तथा पुलिस द्वारा निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में तैयार कार्ययोजना के बारे में बताया।

बैठक में बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुडे नाना, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, एडीएम सिटी रीना, एसडीएम महिमा कसाना, जिला निर्वाचन कार्यालय में विशेषाधिकारी स्वाति शर्मा, प्रशिक्षु आइएएस मनु गर्ग सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी-सहप्रभारी मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit