फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 09 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना क्षेत्र की पाटन तहसील के धांधेला गांव में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच के लिए गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान कथित झोलाछाप मरीजों का इलाज करते हुए मिला।
टीम के अनुसार, शिकायतकर्ता का उपचार भी उसके द्वारा किया जाना पाया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम ने उपचार से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए उच्चाधिकारियों को भेजे हैं।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ. भूपेंद्र सिंह के अनुसार, शिकायत की जांच के लिए गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई तथा संबंधित दस्तावेज एकत्र किए।
इन दस्तावेजों को आगामी जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।
निरीक्षण टीम में डीसीओ महेंद्र सिंह बाजिया, डीसीओ गजानंद कुमावत, पाटन थाने के हेड कांस्टेबल ताराचंद तथा चिकित्सा विभाग नीमकाथाना के चिकित्सा अधिकारी (एलआर) डॉ. मधुसूदन शर्मा शामिल रहे।
चिकित्सा विभाग की ओर से एकत्र किए गए दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment