फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 05 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में एक बार फिर मानसून के सकीय होने से जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, झालावाड़ और करौली जिलों में तेज बारिश की चेतावनी के कारण स्कूलों की छुट्टी रही।
जयपुर, अजमेर, बारां, भरतपुर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, टोंक, दौसा, झालावाड़ सहित कई जिलों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के कारण इन जिलों में बरसाती-नदी नालों में जलस्तर बढ़ गया है। शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
बारिश के बाद भरतपुर के सबसे बड़े डैम बंध बारैठा का गेज भी बढ़ गया है। इसके 2 गेट खोले गए हैं। धौलपुर के पार्वती बांध के 2 गेट खोले गए। धौलपुर का रामसागर डैम और सवाई माधोपुर का मानसरोवर बांध भी छलक गया है। वहीं, सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया।
लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय :-
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आया लो-प्रेशर सिस्टम राजस्थान के पूर्वी सीमा पर सक्रिय है। मानसून ट्रफ वर्तमान में श्रीगंगानगर, नारनौल से निकल कर लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, डालटनगंज होकर बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इसके कारण राजस्थान में 5 और 6 सितंबर को भी मानसून एक्टिव रहने की संभावना है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment