फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली, 09 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
INDIA गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है । शुक्रवार को INDIA गठबंधन के सांसदों ने विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद 10 सांसदो का डेलीगेशन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला।
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज सभी हमारे गठबंधन दलों के नेता, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अन्य नेता राष्ट्रपति से मिले। राष्ट्रपति को हमने ज्ञापन सौंपा। पिछले 4 दिनों में हमने जो आंदोलन वोट चोरी के खिलाफ शुरू किया है, उसके बारे में बताने के लिए हम राष्ट्रपति के पास गए थे।
वोट चोरी के सबूत:-
खरगे ने कहा कि हमने अपनी बातों को उनके सामने रखा और वोट चोरी के बारे में उन्हें बताया। ज्ञानेश कुमार ने जो इतनी बड़ी गलती है कि उनके कार्यालय से सारी (वोट)चोरी हो रही है, हमने मांग की है कि फिर से EVM को हटाकर बैलेट पेपर पर चुनाव करवाया जाए। उन्होंने वोट चोरी के सबूत हमसे मांगे हैं। हम सबूत तैयार कर रहे हैं और हम उन्हें सबूत सौपेंगे। हम सारी जानकारी देंगे।
उन्होंने हमारी बातों को ध्यान से सुना है। आगे हम छानबीन करके, संबंधित लोगों से बात करके, आगामी कदम उठाएंगे। हम संतुष्ट होकर आए हैं क्योंकि उन्होंने पहली बार अपनी आवाज हमारे साथ मिलाई है।
राष्ट्रपति ने इंकार नहीं किया :-
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अभी राष्ट्रपति के साथ हमारी मुलाकात हुई। एक प्रकार से मैं आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि जब हमने राष्ट्रपति को वोट चोरी और चुनाव चोरी के बारे में बताया तो हिंदुस्तान की राष्ट्रपति ने इंकार नहीं किया।
हिंदुस्तान की राष्ट्रपति ने ये नहीं कहा कि चुनाव चोरी नहीं हो रहे हैं, उन्होंने उलटा हमसे कहा कि आप सबूत हमारे पास लेकर आइए। सारे सबूत हमने एकत्रित किए हैं, इन सबूतों को राष्ट्रपति के पास ले जाएंगे।
पूरा देश जानता है, छात्र जानते हैं कि देश में वोट चोरी हो रही है। पीएम मोदी इसके आर्किटेक्ट है, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार इसके कार्यान्वयनकर्ता हैं और इस बात से राष्ट्रपति ने इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे इसके बारे में सोचेंगी और कार्रवाई करेंगी। मैं उनका दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment