फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 05 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में यादव छात्रावास में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरसहाय यादव प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान यादव महासभा( प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस) रहे।
सर्वप्रथम उपस्थित समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने इष्ट देव श्री कृष्ण भगवान के दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। इसके पश्चात भामाशाहों की मदद से नवनिर्मित 10 कमरों का शिलान्यास और कर्मचारी महासंघ द्वारा निर्मित लेट बाथ का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर समाज ने सभी भामाशाहों का आभार करते हुए प्रतीक चिन्ह और साफा शाल से सम्मानित किया। डॉक्टर दिलीप यादव ने छात्रावास में सहयोग के लिए एक लाख प्रदान किये ।
इस अवसर पर हरसहाय यादव ने भामाशाह से अपील की है कि छात्रावास में अधिक से अधिक व्यवस्थाएं स्थापित करने के लिए आगे आए और समाज को आगे बढ़ाने में मदद करें । उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज सुधार संभव है।
यादव समाज अध्यक्ष एडवोकेट अनिरुद्ध यादव ने भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया व समाज से अपील की है कि भामाशाह बढ़ चढ़कर सहयोग करे।
ये रहे मौजूद :-
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, रामकुमार बलली यादव, डीपी यादव, सीताराम सरपंच टोडा, हरफूल यादव, रणवीर सिंह यादव, महावीर प्रसाद, पप्पू हुलडा, इंद्राज यादव, धर्मपाल यादव, डॉ दिलीप, शिवराम सिंह, रामस्वरूप यादव, पीडी यादव, कैप्टन बलदेव, कान्हा यादव, श्रीराम सरपंच, विजय मेहता, दिनेश यादव, रामनिवास यादव, गुलाब मांडिया सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
इस अवसर पर सभी समाज बंधुओ ने सभी भामाशाहों का हौसला बुलंद कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment