फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 06 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय होने से जयपुर सहित कई जिलों में देर रात से बारिश का दौर जारी है। शनिवार को 10 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हुई। सवाई माधोपुर के खंडार में 4 इंच तक पानी बरसा। जयपुर के भी अलग-अलग इलाकों में 2 इंच तक बारिश हुई।
मौसम विभाग ने आज भी 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बारिश का दौर 8 सितंबर तक जारी रहा सकता है। इसके बाद एक हफ्ते बारिश की संभावना कम है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वेलमार्ग लो-प्रेशर सिस्टम अभी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान तीनों राज्यों की सीमा पर एक्टिव है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में आज भी कहीं-कहीं मध्यम से तेज और भारी बारिश हो सकती है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment