फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 06 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त को संजय के. अग्रवाल को सीजे बनाने की सिफारिश की थी। इसके बाद रविवार को राष्ट्रपति भवन ने उनके नियुक्ति ऑर्डर जारी कर दिए। इसके साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।
राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर हुए विवाद के बाद यह फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग की थी। जस्टिस मेहता ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखे थे। इनमें कहा गया कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं।
राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को प्रमोट करते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस भाटी की पत्नी नूपुर भाटी भी राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment