फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 06 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर में JDA और जमीन से जुड़े मामलों में कार्रवाई नहीं होने से नाराज चार महिलाएं और दो पुरुष रविवार को पानी की टंकी पर चढ़ गए। मामला प्रताप नगर सेक्टर-9 का दोपहर का है ।
प्रदर्शनकारियों के पानी कई टंकी पर चढ़ने की सूचना के बाद पुलिस, SDRF और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और टंकी के नीचे सुरक्षा जाल बिछाया गया। टंकी पर चढ़ने वालों में रेशमा, काली, लक्ष्मी, कुसुम, किशन और दौलत शामिल हैं।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और मामले में कार्रवाई के लिए 10 दिन का समय मांगा है। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर कार्रवाई की ठोस बात होने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व डिप्टी मेयर पूर्णित कर्णावत के विरोध में भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पानी की टंकी पर कर्णावत का पोस्टर लगा दिया। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment