सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना : हादसे में 6 लोगों की मौत, 6 लोग गंभीर घायल, मालिक के खिलाफ केज दर्ज; पकड़ने के लिए 10 टीमे लगी

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली, 07 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

दिल्ली में रविवार दोपहर को सत्य निकेतन की इमारत गिरने का मलबा हटाया जा रहा है। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 6 लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। वही अभी तक एक दर्जन लोगों को बचाया गया है।

हादसे के बाद से मालिक हरिराम बंसल फरार है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने मालिक हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई हैं। इन टीमों में लोकल डिस्ट्रिक्ट पुलिस, स्पेशल स्टाफ़ और दूसरी ऑपरेशनल यूनिट्स के जवान शामिल हैं। हर टीम की अगुवाई एडिशनल DCP रैंक का एक अफ़सर कर रहा है। पुलिस हरिराम को पकड़ने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही

साउथ कैंपस थाने में हरिराम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, इमारत की देखरेख में लापरवाही और लोगों की सुरक्षा खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज किया था।

बता दे कि हादसा दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। गिरी हुई इमारत करीब 40 साल पुरानी थी। दिल्ली नगर निगम (MCD) के रिकॉर्ड में इस इमारत को खतरनाक घोषित नहीं किया गया था।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 80% मलबा हट चुका है... इसमें 12 लोग मिले हैं और इनमें से 6 की मौत हुई है और 6 जख्मी हैं प्रधानमंत्री मोदी का दिशा निर्देश हमें मिल रहा है। आसपास की खतरनाक इमारतों को भी खाली कराया गया है। इस बगल वाली इमारत को भी गिराया जाएगा। अब सभी इमारतों का ऑडिट होगा जिन अधिकारियों की अनदेखी हुई है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit