भारत और मलेशिया के बीच MoU का आदान-प्रदान : मलेशिया ने विश्व में भारत के शांति प्रयासों की सराहना की , पीएम बोले - भारत - मलेशिया को तमिल भाषा जोड़ती है

फोटो  : फाइल फोटो 

कुआलालंपुर, 08 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में भारत और मलेशिया के बीच MoU का आदान-प्रदान हुआ। भारत और मलेशिया ने व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, आईटी, बायोटेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में विकास सहयोग में आगे बढने की दिशा में कदम उठाया है । इसके साथ ही सुरक्षा, रक्षा, AI, डिजिटल टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमत हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों ने एक नई रफ्तार पकड़ी है और इसमें मेरे मित्र प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का विशेष योगदान है हमारे बीच ऊर्जा, आधारभूत संरचना और उत्पादन में सहयोग बहुत मजबूत हुआ है। इन्ही उपलब्धियों से प्रेरित होकर आज हमने हमारी साझेदारी में अभूतपूर्व गति और गहराई लाने का निर्णय लिया है।

प्रिय मित्र को वादा किया था:-

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं अपने करीबी मित्र मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पिछले वर्ष मैं ASEAN समिट के लिए मलेशिया की यात्रा नहीं कर पाया। लेकिन मैंने मेरे प्रिय मित्र को वादा किया था मैं जल्द से जल्द मलेशिया आऊंगा और आज वर्ष 2026 की पहली विदेश यात्रा में मैं मलेशिया आया हूं।

Image

पीएम मोदी ने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में, हम आतंकवाद, खुफिया जानकारी साझा करना और समुद्री सुरक्षा में सहयोग मजबूत करेंगे। हम रक्षा सहयोग को भी और व्यापक बनाएंगे।  AI और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ, हम अर्धचालक, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा में साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे।

पीएम ने कहा कि मलेशिया में भारत के श्रमिकों के संरक्षण के लिए सामाजिक सुरक्षा समझौता, पर्यटन के लिए ग्रैटिस ई-वीजा और डिजिटल पेमेंट इंटरफेस UPI का मलेशिया में लागू होना ये सभी कदम, दोनों देशों के नागरिकों के जीवन को सरल बनाएंगे। भारत और मलेशिया को तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भी जोड़ता है।  मलेशिया में तमिल की मजबूत और जीवंत उपस्थिति शिक्षा, मीडिया और सांस्कृतिक जीवन में दिखाई देती है।

Image

भारत के शांति प्रयासों की सराहना :-

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत के विश्व में शांति प्रयासों की सराहना की । इब्राहिम ने कहा कि मुझे इस मौके पर PM मोदी को दुनिया भर में सभी शांति प्रयासों को समर्थन करने की उनकी पक्की प्रतिबद्धता के लिए सम्मान और धन्यवाद देना चाहिए, चाहे वह यूक्रेन, रूस हो या मिडिल ईस्ट का मामला हो, खासकर गाजा में, शांति प्रक्रिया को समर्थन करने की उनकी प्रतिबद्धता साफ है और इसलिए मुझे निश्चित रूप से उनकी तारीफ करनी चाहिए। हमारे अच्छे रिश्तों की निशानी के तौर पर, मैंने तुरंत कोटा किनाबालु, सबा में भारत का दूतावास खोलने के भारत सरकार के फैसले को सपोर्ट करने पर सहमति जताई है। 

पर्यटन और कनेक्टिविटी पर जोर :-

मलेशिया के पीएम ने कहा कि पर्यटन और कनेक्टिविटी ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर हमें और ज़्यादा ज़ोर देना होगा। हमने पिछले साल इसमें शानदार बढ़ोतरी देखी है, और हमें उम्मीद है कि वीज़ा नियमों में ढील और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाकर हम मलेशिया ट्रूली एशिया और इंक्रेडिबल इंडिया से फ़ायदा उठा पाएंगे। मैं कई बार भारत गया हूं और सैकड़ों जगहों पर घूमा हूं, और मुझे अब भी लगता है कि मैंने पूरा भारत नहीं देखा है। यह बहुत बड़ा है, प्रधानमंत्री जी, और यह घूमने के लिए एक अद्भुत देश है, जहां का इतिहास, संस्कृति, कला और टेक्नोलॉजी में नई तरक्की देखने को मिलती है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के बारे में, मुझे अपनी तारीफ़ करनी चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरी बातचीत सिर्फ़ सामान्य बातें और कूटनीतिक बातचीत नहीं थी। यह सच्चे दोस्तों के बीच भरोसे और समझ से भरी बातचीत थी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit