ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर का इस्तीफा : लेबर पार्टी में स्टार्मर के नेतृत्व को लेकर लंबे समय से था असंतोष, एंडी बर्नहैम - वेस स्ट्रीटिंग का नाम पीएम की रेस में

फोटो  : फाइल फोटो 

लंदन, 22 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार (22 जून) को प्रधानमंत्री पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है हालांकि, अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने रहेंगे

स्टार्मर का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब लेबर पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर लंबे समय से असंतोष बढ़ रहा था। हाल के महीनों में कई सांसदों और मंत्रियों ने उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। स्थानीय चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन और गिरती लोकप्रियता ने भी उनके ऊपर दबाव बढ़ा दिया था।

एंडी बर्नहैम नाम आगे :-

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एंडी बर्नहैम ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। बर्नहैम ने हाल ही में मेकरफील्ड उपचुनाव जीतकर संसद में वापसी की है और उन्हें लेबर सांसदों के बड़े वर्ग का समर्थन प्राप्त बताया जा रहा है।

वेस स्ट्रीटिंग भी बन सकते है :-

स्टार्मर के नेतृत्व के विरोध में पिछले महीने स्वास्थ्य मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले वेस स्ट्रीटिंग ने संकेत दिया है कि यदि पार्टी में नेतृत्व के लिए चुनाव कराया जाता है तो वह भी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं इससे नेतृत्व की लड़ाई और दिलचस्प होने की संभावना है

बता दे कि स्टार्मर पिछले 10 साल में कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ने वाले छठे ब्रिटिश प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और ऋषि सुनक भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके थे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit