फोटो : फाइल फोटो
कराकस, 25 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
वेनेजुएला में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। वेनेजुएला में बुधवार शाम, यानी भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह दो शक्तिशाली भूकंप आए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, इसमें 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 44% और 1,00,000 से ज्यादा मौत की 30% आशंका है।
पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था। इसका केंद्र राजधानी कराकस से करीब 160 किमी पश्चिम में जमीन से 13 किमी नीचे था। कुछ सेकेंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। इसका केंद्र मोरोन शहर के दक्षिण-पश्चिम में जमीन से 10 किमी नीचे था।
राजधानी कराकास में अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर सड़कों पर निकल आए। भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही की आशंका है। राहत-बचाव कार्य अभियान चलाया गया है।
आपातकाल की घोषणा की:-
राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने बुधवार रात पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों से तुरंत अस्पताल पहुंचकर घायलों का इलाज शुरू करने की अपील की। साथ ही कराकस के पास स्थित माइकेतिया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को अगली सूचना तक बंद रखने का ऐलान किया।
राष्ट्रपति ने भूकंप में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई। उन्होंने कहा कि सरकार राहत और बचाव कार्य में पूरी ताकत से लगी है।
जापान मे भी भूकंप :-
जापान में गुरुवार सुबह 6.9 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बड़े इलाके में झटके महसूस किए गए और कुछ समय के लिए ट्रांसपोर्ट सर्विस बाधित हो गई। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:30 बजे इवाते प्रान्त के प्रशांत तट के पास आया और इसकी गहराई 50 किलोमीटर थी। एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता जापान के 7-पॉइंट वाले सिस्मिक इंटेंसिटी स्केल पर हाशिकामी में 'अपर 6' और हाचिनोहे में 'लोअर 6' दर्ज की गई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment