वेनेजुएला में फिर भूकंप के झटके महसूस हुए : मरने वालों की संख्या 1,430 पहुंची, 50 हजार से ज्यादा लापता, 200 से ज्यादा जिंदा बचाए

फोटो  : फाइल फोटो 

कराकस, 28 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। देश के उत्तरी-मध्य हिस्से में स्थित अरगुआ प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। झटके इतने जोरदार थे कि लोग डर के मारे अपने घरों और बहुमंजिला इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

रॉयटर्स के मुताबिक, राजधानी कराकास और माराके में भी झटके महसूस किए गए। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इससे पहले 25 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप के छटके आए दोनों भूकंपों से मरने वालों की संख्या 10 हजार से अधिक हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह पिछले एक शताब्दी में लैटिन अमेरिका की सबसे घातक भूकंप त्रासदियों में शामिल हो सकता है।

पिछले भूकंप के तीन दिन बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1430 हो गई है। अब तक 3,200 लोग घायल हुए हैं, जबकि 3,3 20 से ज्यादा लोग घायल है। वही सरकार का कहना है कि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं या मलबे में फंसे हो सकते हैं। विपक्ष द्वारा संचालित एक वेबसाइट पर 54 हजार से अधिक लोगों को लापता या संपर्क से बाहर बताया गया है।

200 से ज्यादा जिंदा बचाए :-

बचाव दल के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 243 लोगों को जिंदा बचाया गया है। हालंकी उनके मुताबित, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

कई इलाकों में राहत टीमों की कमी के कारण लोग परिजन को ढूंढ़ने के लिए खुद मलबा हटा रहे हैं। कई परिवार हथौड़ों और दूसरे औजारों से इमारतों का मलबा हटाकर अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit