राज्य स्तर पर पांच बार जीत चुके स्वर्ण : नीमकाथाना के आनंद सैनी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में वुशु में जीता कांस्य पदक

फोटो  : फाइल फोटो

नीमकाथाना , 07 फरवरी 2025        
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब

नीमकाथाना के खिलाड़ी आनंद सैनी ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में 28 आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आनंद ने इससे पहले वर्ष 2022 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। इसके अलावा, 2023 में 32वीं सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में भी स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किए। राज्य स्तर पर वह पांच बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय वुशु कोच राजेश और महेश सोलेरा के मार्गदर्शन में आनंद ने अब तक कुल 10 पदक जीते हैं। आनंद के नीमकाथाना लौटने पर माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

अवसर पर राजस्थान वूशु संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया और आनंद के कोच राजेश जी व महेश सोलेरा का विशेष आभार व्यक्त किया।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit