वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ : दो दिवसीय मीट का जिला स्टेडियम में हुआ शुभारंभ, प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 05 जनवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना की MDS स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स मीट का सोमवार को जिला स्टेडियम में भव्य शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  UCBEO कृष्ण कुमार यादव रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता MDS स्कूल चेयरमैन राजेश जांगिड़ ने की।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की आराधना के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि UCBEO कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि आज MDS स्कूल द्वारा आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ किया है । बच्चो में खेल खेल की भावना जागृत करने के लिए लिए इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए ।

Image

MDS स्कूल के निदेशक रोहिताश डूडी ने बताया कि आज दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ है ।  स्पोर्ट्स मीट में सभी स्टूडेंट्स उत्साह के साथ भाग ले रहे है । पहले दिन 100 और 200 मीटर दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है ।  

Image

प्रतियोगिता की खास बात ये है कि इसमें नर्सरी से लेकर सभी कक्षाओं के स्टूडेंट्स भाग ले रहे है। प्रतियोगिता को लेकर स्टूडेंट्स में उत्साह है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित स्पोर्ट्स कोच मौजूद रहे ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit