भारत ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को हराया : भारत ने 48 रन से न्यूजीलैंड को हराकर 5 मैचों की सीरिज में 1 - 0 की बनाई बढ़त , जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा

फोटो  : फाइल फोटो 

नागपुर, 22 जनवरी 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

भारत ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बुधवार को नागपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 238 रन बनाए। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर है। वही लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 190 रन ही बना सकी।

इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 84 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चौथी बार एक पारी में 8 या उससे ज्यादा छक्के लगाए। वहीं न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत में ही भारत को बड़ी सफलता मिली, जब पहले ओवर में संजू सैमसन ने डेवोन कॉन्वे का एक हाथ से डाइविंग कैच लपक लिया।

सूर्या ने 100वां टी-20 मैच खेला:-

सूर्यकुमार यादव ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू के बाद सिर्फ 1774 दिनों में अपना 100वां टी-20I मैच खेल लिया, जो फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में इस मुकाम तक पहुंचने का सबसे तेज रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम था, जिन्हें 100 टी-20 खेलने में 2410 दिन लगे थे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit