बांग्लादेश के मैच भारत में ही खेले जाएंगे : ICC ने साफ़ किया - ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 तय शेड्यूल से होगा, बांग्लादेश ने की थी अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग

फोटो  : फाइल फोटो 

दुबई , 22 जनवरी 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साफ कर दिया है कि ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 तय शेड्यूल के हिसाब से ही होगा और बांग्लादेश के मैच भारत में ही खेले जाएंगे। बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी। जिसे ICC ने नकार दिया ।

दरसल 21 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए हुई ICC बोर्ड मीटिंग आयोजित हुई । जिसमे यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। यह मीटिंग बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के उस अनुरोध पर आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी, जिसमें उसने अपने मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी।

यह फैसला सभी सिक्योरिटी असेसमेंट, जिसमें इंडिपेंडेंट रिव्यू आदि पर विचार करने के बाद लिया गया। इन सभी में यह बताया गया कि देश में टूर्नामेंट के किसी भी वेन्यू पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों, मीडियाकर्मियों, अधिकारियों और फैंस को कोई खतरा नहीं है।

मीटिंग में यह भी नोट किया गया कि टूर्नामेंट से ठीक पहले बदलाव करना संभव नहीं था और इन हालात में, किसी भी भरोसेमंद सिक्योरिटी खतरे के न होने पर शेड्यूल में बदलाव करने से एक ऐसी मिसाल कायम हो सकती है जो भविष्य के ICC इवेंट्स की पवित्रता को खतरे में डाल सकती है और एक ग्लोबल गवर्निंग बॉडी के तौर पर इसकी निष्पक्षता को कमजोर कर सकती है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit