फोटो : फाइल फोटो
दुबई , 24 जनवरी 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
बांग्लादेश ने अगले महीने होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत में खेलने से इनकार कर दिया है और अब उसकी जगह स्कॉटलैंड की टीम प्रतियोगिता में भाग लेगी। ICC ने शनिवार को घोषणा कर दी है कि ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड बांग्लादेश की जगह लेगा।
ICC के मुताबित, बांग्लादेश अब आने वाले ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगा, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पब्लिश मैच शेड्यूल के अनुसार टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। जिसके बाद स्कॉटलैंड को ग्रुप C में बांग्लादेश की जगह लेने के लिए बुलाया गया है। ग्रुप C में स्कॉटलैंड के अलावा इंग्लैंड, इटली, नेपाल और वेस्टइंडीज भी शामिल हैं।
दरसल बांग्लादेश ने भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा का हवाला देते हुए आईसीसी से अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग की थी। उसने कहा था कि ये मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराए जाएं, जो इस टूर्नामेंट का सह-मेज़बान है।
बता दे कि टी-20 वर्ल्ड कप 7 फ़रवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू हो रहा है। जिसमे पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment