फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 05 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
मकाथाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का बोलबाला है । चोर ईश्वर के घर को भी नही छोड़ रहे है । चोरो ने रामपुरा बेगा की नांगल स्थित श्याम मंदिर को निशाना बनाया । चोर मंदिर से चांदी का छत्र व मुकुट और कुछ नगदी लेकर फरार हो गये ।
चोरो ने वारदात को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया है । चोरो ने घटना करने से पहले पुजारी के कमरे को बाहर से कर दिया गया । इसके बाद मंदिर के चैनल गेट व कांच के गेट को तोड़कर चांदी के छत्र व मुकुट सहित नगदी लेकर फरार हो गये ।
पुजारी को घटना के बारे में पूजा करने के समय पता चला । पुजारी ने तुरंत घटना की जानकारी कमेटी को दी । वही घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ो ग्रामीण भी श्याम मंदिर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई । फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment