भारत ने जीता ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप : इग्लैंड को 100 रन से दी मात, आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके, वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए

फोटो  : फाइल फोटो 

हरारे , 06 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ने इंग्लैंड  को 100 रनों से हराकर ICC अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप जीत लिया । भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है। मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल पर 175 रन बनाए। इनमें से 150 रन बाउंड्री से बने।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। 412 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके। दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान को 2-2 विकेट मिला। इंग्लैंड के कालेब फॉल्कनर ने 67 बॉल पर 115 रन बनाए। ओपनर बेन डॉकिन्स ने 56 बॉल पर 66 रन की पारी खेली।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit