आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत : भारत ने USA को 29 रन से हराया, USA टीम 132 रन ही बना सकी, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खेली अर्दशतकीय पारी

फोटो  : फाइल फोटो 

मुंबई, 08 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीत से शुरुआत की है। भारतीय टीम ने शनिवार को USA को 29 रन से हरा कर मैच जीत लिया । मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्दशतकीय पारी खेली।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए। 162 रन का टारगेट चेज करते हुए USA की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर नाबाद 84 रन की पारी खेली। उन्होंने कप्तानी करते हुए 8वां अर्धशतक लगाया है। इतना ही नहीं, सूर्या ने बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

अमेरिका की ओर से शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन बनाए। जबकि मिलिंद कुमार ने 34 रन स्कोर किए। भारत से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit