फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 13 फरवरी 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
टी-20 वर्ल्ड कप में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये मैच में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया । टूर्नामेंट इतिहास में रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड को 2012 में 90 रनों से हराया था।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। भारत ने आखिरी 4 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए।
210 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment