फोटो : फाइल फोटो
मुंबई , 06 मार्च 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में चौथी बार जगह बना ली है। टीम इंडिया का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड टीम से होगा।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। संजू सैमसन की 42 गेंदों में 89 रन की पारी की मदद से टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट खोखर 253 रन का बड़ा स्कोर बनाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंडकी टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी ।
254 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 68 रन बनाने में टॉप-3 विकेट गंवा दिए थे। वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर (25 रन), जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक (7 रन) और हार्दिक पंड्या ने फिल सॉल्ट (5 रन) को पवेलियन की राह दिखाई।
इंडियन टीम की ओर से शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। वे 7 रन से फिफ्टी बनाने से चूक गए। उनके अलावा, ईशान किशन ने 39, हार्दिक पंड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट जोफ्रा आर्चर को मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment