फोटो : फाइल फोटो
लखनऊ, 08 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
आखिर लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल में लगातार 6 हार के बाद जीत हासिल की है। लखनऊ के एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से हराया। बारिश के कारण 19-19 ओवर का मैच खेला गया।
टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी लखनऊ ने तय ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। बारिश के कारण टारगेट को रिवाइज्ड करके 213 रन कर दिया गया। जवाब में बेंगलुरु 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी।
प्लेयर ऑफ द मैच मिचेल मार्श ने 111 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 9 छक्के लगाए। निकोलस पूरन ने 38 और कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 32 रन बनाए। बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या और रसिख सलाम को एक-एक विकेट मिले।
प्रिंस यादव ने 3 विकेट झटके :-
लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने 3 विकेट झटके। उन्होंने विराट कोहली (जीरो), जितेश शर्मा (एक रन) और देवदत्त पडिक्कल (34 रन) को पवेलियन भेजा। शहबाज अहमद को 2 और शमी को एक विकेट मिला।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment