लगातार दो हार के बाद जीती बेंगलुरु : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, हार के साथ प्लेऑफ रेस से बाहर

फोटो  : फाइल फोटो 

रायपुर, 11 मई 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 संस्करण में रववार को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया । इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL के मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। इस हार के बाद मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है।

बता दे कि बेंगलुरु को लगातार दो हार झेलने के बाद जीत मिली है। जबकि, मुंबई की टीम सीजन में 8वां मैच हारी है। मुंबई की टीम अपने बचे हुए मैच जीतकर 12 तक ही पहुंच सकती है, जोकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं हैं। ऐसे में मुंबई ज्यादा से ज्यादा मैच जीतकर फाइनल टेबल में बेहतर रैंक हासिल करना चाहेगी।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आखिरी बॉल तक चले मैच में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर हासिल किया।

मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 42 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। उनके अलावा नमन धीर ने 47 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लिए।

बेंगलुरु की खराब शुरुआत :-

167 रन चेज करने मैदान में उतरी बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 47 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए। कोहली 0, पडिक्कल 12 और पाटीदार 8 रन पर आउट हुए।

इस ओवर की पहली बॉल पर कार्बिन बॉश ने रजत पाटीदार को विकेटकीपर रायन रिकेल्टन के हाथों कैच कराया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit