फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 11 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना की नन्ही बच्ची आरवी जाखड़ ने स्टेट लेवल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मैडल पर कब्जा जमाया है । आरवी जाखड़ नीमकाथाना की एसएमपी स्कूल की छात्रा है । छात्रा द्वारा सिल्वर मैडल जीतने की जानकारी पर विद्यालय सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है ।
आरवी ने जयपुर में आयोजित सब जूनियर राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल प्राप्त किया है । जयपुर में यह प्रतियोगिता 8 मई से 10 तक आयोजित हुई ।
एसएमपी स्कूल हेडमास्टर अनीता भास्कर ने बताया कि विद्यालय की छात्रा आरवी जाखड़ ने स्टेट लेवल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मैडल जीता है । उन्होंने बताया कि यह मैडल उसकी सच्ची निष्ठा और पूर्ण समपर्ण की वजह से कोच के सानिध्य में की गई कड़ी मेहनत का परिणाम है ।
हेडमास्टर ने आरवी जाखड़ के उज्जवल भविष्य की कामना करने हुए बताया कि आरवी ने पहली ही बार राज्य स्तर पर पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।
उन्होंने बताया कि आरवी जाखड़ फ़िलहाल 2nd क्लास में है । लेकिन उन्होंने कठिन मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर पहली ही बार राज्य स्तर पर पदक जीतकर न केवल एसएमपी स्कूल और माता - पिता का नाम रोशन किया बल्कि पुरे सीकर जिले का नाम रोशन किया है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment