राजस्थान बोर्ड की 12वीं का परिणाम जारी : बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर महेशचंद शर्मा ने विज्ञान, कला और वाणिज्य संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया, रिजल्ट यहाँ देखे

फोटो  : फाइल फोटो

अजमेर , 22 मई 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस बार साइंस का परिणाम 98.43%, कॉमर्स का 99.07% और आट्‌र्स का परिणाम 97.78% रहा।

राजस्थान बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर महेशचंद शर्मा ने विज्ञान, कला और वाणिज्य संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नागौर जिला‌ कलेक्ट्रेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। उन्होंने कहा- सभी को बधाई देना चाहता हूं। इस बार रिजल्ट भी बेहतर रहा।

बता दे कि इस साल परीक्षा के लिए कुल 8 लाख 93 हजार 616 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। इनमें से साइंस में 2 लाख 73 हजार 984, कॉमर्स में 28 हजार 250, आट्‌र्स में 5 लाख 87 हजार 475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 स्टूडेंट थे।

तीनो संकायों के स्टूडेंट अपना परिणाम बोर्ड की यहाँ https://rajasthan.indiaresults.com/bser/mindex.html पर देख सकेंगे।

तीनों सब्जेक्ट में गर्ल्स टॉपर रही हैं। आट्‌र्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए हैं। कॉमर्स में कंगना के 99.20% और साइंस में प्रीति के 99.80% नंबर आए हैं।

परिणाम  एक नजर :-

साइंस में 98.07% छात्र और 99.02% छात्राएं पास हुईं। 1,69,306 छात्रों में से 1,45,102 छात्र और 1,02,832 छात्राओं में से 9,62,16 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुईं।

कॉमर्स में 98.97 प्रतिशत छात्र और 99.27 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। 18,637 छात्रों में से 13,689 छात्र और 9,373 छात्राओं में से 8,312 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुईं।

आट्‌र्स में 97.09% छात्र और 98.42% छात्राएं पास हुईं। 27,5764 छात्रों में से 1,64,009 छात्र और 3,02,400 छात्राओं में से 2,23,045 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुईं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit