RCB की जीत पर मची भगदड़: 11 की मौत, 33 घायल : कर्नाटक सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान , सीएम बोले - हम तैयार नही थे , पीएम ने शोक व्यक्त किया

फोटो  : फाइल फोटो 

बेंगलुरु , 04 जून 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर 

बेंगलुरु में बुधवार को RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा - भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हो गए हैं। सरकार ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। सरकार ही घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी।

भगदड़ की घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा - विजय समारोह के दौरान एक बड़ी त्रासदी हुई। यह चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुआ। यह त्रासदी नहीं होनी चाहिए थी। सरकार इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करती है।

उन्होंने कहा - सरकार ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। सरकार ही घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी। सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी सुरक्षा मुहैया कराना थी। इसके बाद क्रिकेट एसोसिशन को संभालना चाहिए था। स्टेडियम में एक छोटा गेट था। वहां बहुत सारे लोग जमा थे। उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया, जिसकी वजह से भगदड़ मची।

पीएम ने शोक व्यक्त किया :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विट कर घटना पर दुःख जताया प्रधानमंत्री ने कहा - बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं

Image

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा - मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की और मैं अस्पताल जा रहा हूं... अभी तक पीड़ितो की संख्या के बारे में हमें जानकारी नहीं है। हम सभी से शांत रहने का निवेदन करते हैं। हमने अपने कई कार्यक्रमों में कटौती की है

भाजपा ने सरकार पर लगाया आरोप :-

RCB की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा - राज्य सरकार को इस त्रासदी की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जब पूरा देश और कर्नाटक RCB की जीत का जश्न मना रहा था, तब राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विजय रैली निकालने की जल्दबाजी की, जिससे यह त्रासदी हुई।

उन्होंने कहा - राज्य सरकार ने कभी पूर्व तैयारियों की परवाह नहीं की। उन्हें प्रचार में अधिक रुचि थी। इसका नतीजा यह हुआ कि 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग ICU में हैं। मैंने कुछ पीड़ितों से बात की, अंदर कोई पुलिस नहीं थी, कोई एम्बुलेंस सुविधा नहीं थी। मुख्यमंत्री को मामले को न्यायिक जांच के लिए भेजना चाहिए।

BCCI का बयान :-

बेंगलुरू भगदड़ पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा- उन्होंने(कर्नाटक सरकार) भगदड़ की स्थिति से बचने के लिए रोड शो बंद किया था। लेकिन यह अनुमान नहीं था कि स्टेडियम के बाहर ऐसा हो जाएगा। राजनीति नहीं होनी चाहिए। सभी को मिलकर डैमेज कंट्रोल करना चाहिए

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit