राजे के दिल्ली दौरे के बाद राजस्थान में बड़ी नियुक्ति : राजे के करीबी अरुण चतुर्वेदी बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, रिटायर्ड आईएएस नरेश ठकराल को बनाया सचिव

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर , 01 अगस्त 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दिल्ली दौरे के बाद राज्य सरकार ने बड़ी राजनीतिक नियुक्ति की है। बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरूण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, रिटायर्ड आईएएस नरेश कुमार ठकराल को सचिव बनाया गया है।

आदेशानुसार, आयोग के अध्यक्ष और सदस्य सचिव इस अधिसूचना की तारीख से डेढ़ वर्ष की अवधि के लिए पद पर रहेंगे। यह आयोग राज्य के करों सहित अन्य राजस्व में पंचायतों व शहरी निकायों की वित्तीय हिस्सेदारी तय करेगा।

बता दे कि अरूण चतुर्वेदी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता है। संगठन में अरूण चतुर्वेदी का लंबा अनुभव है। बता दें कि चतुर्वेदी साल 1988 से 1998 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। साल 1998 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश सचिव बने। उन्होंने 2004 में भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रशिक्षण प्रभारी का पद संभाला।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit