फोटो : फाइल फोटो
फतेहपुर ( UP ), 11 अगस्त 2025
रिपोर्ट : एडिटर
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में स्थित एक मकबरे की छत पर चढ़कर भगवा लहराने का मामला सामने आया है। जिसके बाद दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक बजरंग दल, हिंदू महासभा समेत कई हिंदू संगठनों के 2 हजार लोग ईदगाह में बने मकबरे पर पहुंच गए। हालांकि वहां पुलिस की टीम पहले से मुस्तैद थी।
पुलिस ने पहले से मकबरे के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी थी, लेकिन लाठी-डंडे से लैस हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मकबरे को मंदिर बताकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। कुछ युवकों ने मकबरे की छत पर चढ़कर भगवा झंडा लगा दिया।
हिंदू महासभा के नेता मनोज त्रिवेदी भीड़ के साथ मकबरे के अंदर पहुंचे और पूजा करने लगे। मकबरे पर भगवा झंडा और पूजा-पाठ देख मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। ऐसे में दूसरे पक्ष के करीब डेढ़ हजार लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बवाल हो गया।
10 थानों की फ़ोर्स बुलाई :-
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों को पुलिस वालों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ना शुरू किया।बवाल बढने पर 10 थानों की फोर्स बुलाई गई।
इसके बाद हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मकबरे से 500 मीटर दूर डाक बंगला चौराहे पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।
सदर कोतवाली के आबूनगर इलाके का पूरा मामला बताया जा रहा है। ADG जोन प्रयागराज संजीव गुप्ता सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया है। साथ ही ड्रोन कैमरे से चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीम निगरानी रख रही है। 6 जिलों के ASP, ADG के आदेश पर फतेहपुर रवाना किए गए हैं। चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़ और कानपुर देहात के इनमें ASP शामिल हैं।
मामले को लेकर एसपी अनूप सिंह ने बताया कि पहले से यहां फोर्स तैनात थी। उसके बावजूद कुछ अराजक तत्व अंदर पहुंच गए। जिन्हें खदेड़ दिया गया। मौके पर सिर्फ पुलिसकर्मी तैनात हैं। सभी को यहां से वापस कर दिया गया। लोगों ने जो झंडा लगाया था, उसे हटा दिया गया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment