पत्नी ने पति पर लगाया अशोभनीय मैसेज भेजने का आरोप : थाने में दर्ज करवाई FIR , दोनों 7 साल से रह रहे अलग, पत्नी का राजीनामा करने से इंकार

फोटो  : फाइल फोटो 

भिंड , 21  अगस्त 2025
रिपोर्ट  : एडिटर

शहर की एक विवाहिता ने अपने पति पर अशोभनीय मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में महिला ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शहर के मीरा नगर है

शादी के कुछ समय बाद ही पति - पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। दोनों बीते सात साल से अलग रह रहे हैं। रिश्तों में चल रही खींचतान अब तक खत्म नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को पति ने अपनी पत्नी को लेकर अभद्र भाषा वाले मैसेज भेजे। ये मैसेज सिर्फ पत्नी को ही नहीं, बल्कि उसके ससुर और अन्य नाते-रिश्तेदारों के मोबाइल पर भी भेजे गए।

महिला को जैसे ही इसकी जानकारी लगी, वह तुरंत महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने राजीनामा करने से इंकार कर दिया।

महिला थाना प्रभारी क्रांति राजपूत ने बताया कि फरियादिया की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit