फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 11 सितंबर 2025
रिपोर्ट : एडिटर
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पाँच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है । जिनकी पहचान अशहर दानिश, सूफियान अबुबकर खान, आफ़ताब अंसारी, हुज़ैफ़ा यमन और कामरान कुरैशी के रूप में हुई है।
टीम ने इनके पास से भारी मात्रा में आईईडी बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं। इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
स्पेशल सेल के एडिशनल CP प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि एक पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया गया है। टीम द्वारा 5 अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई की गई है। जिसमे 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असरार दानिश, जो रांची का रहने वाला है, वह मास्टर माइंड था।
इसके साथ में 2 लोग मुबंई के थे-सूफियान अबुबकर और आफताब अंसारी। इनको दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। हुजैफा यमन को तेलंगाना के निजामाबाद से गिरफ्तार किया गया है। कामरान कुरैशी को मध्य प्रदेश के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इनके पास से काफी मात्रा में IED बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं। कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। इनको एक खिलाफत-स्टाइल का एक समूह तैयार करना था। साथ ही, उन्हें कुछ टारगेटिड किलिंग का काम सौंपा जाना था। असरार दानिश का हैंडलर एक पाक समर्थित हैंडलर है। इसमें आगे की जांच की जाएगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment