डूडी और कल्ला के निवास पर पहुंचीं पूर्व सीएम : भाजपा नेताओं से वसुंधरा राजे ने किया वादा, कहा- गोचर पुरानी धरोहर है, मुख्यमंंत्री से बात करने मैं साथ चलूंगी

फोटो  : फाइल फोटो 

बीकानेर , 09 अक्टूबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

बीडीए की ओर से गोचर भूमि के अधिग्रहण के मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि गोचर तो बहुत पुरानी धरोहर है। इसे बचाना जरूरी है। आप सभी के साथ मैं भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात करने चलूंगी।

दरसल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से गुरुवार को नाल एयरपोर्ट पर वरिष्ठ भाजपा नेता देवीसिंह भाटी, विधायक जेठानंद व्यास, शिव गहलोत सहित प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

इससे पहले भाटी ने अवगत कराया कि पूरा जिला गोचर-ओरण भूमि के अधिग्रहण का विरोध कर रहा है। बीडीए फिर भी जबरन अधिग्रहण करने पर अड़ा हुआ है। सीएमओ ने दो बार रिपोर्ट मांग ली, लेकिन अधिकारी सही रिपोर्ट नहीं भेज रहे हैं। भाटी ने कहा कि उन्होंने पूरा जीवन गोचर बचाने में समर्पित कर दिया। आज अधिकारी उनके लिए कहते हैं कि गोचर पर कब्जा कर रहे हैं। गोचर बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधि साधु-संतों के साथ प्रशासन के पास गोचर अधिग्रहण के खिलाफ ज्ञापन देने गए, तो जवाब मिला कि कितनी भी आपत्तियां दो, सभी को खारिज करेंगे।

राजे ने दिया सुझाव :-

राजे ने कहा कि विधायकों, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों को अधिकारियों से बात करनी चाहिए। इस पर विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि उनके सहित चार विधायक लिखित में मास्टर प्लान पर आपत्ति दे चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने आश्वासन दिया कि वह खुद उनके साथ मुख्यमंत्री से बात करने जाएंगी।

डूडी और कल्ला के निवास पर पहुंचीं पूर्व सीएम:-

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नाल एयरपोर्ट से कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के वैद्य मघाराम कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचीं। यहां विधायक सुशीला डूडी और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक-संवेदना प्रगट की। राजे ने कहा कि जब मुख्यमंत्री थीं, तब डूडी नेता प्रतिपक्ष थे। कई बार नोकझोंक भी हुई, लेकिन उन्होंने कभी इसे मन में नहीं रखा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit