प्रियंका गाँधी बोली - बीजेपी एक सही चुनाव लड़ लें, कभी नहीं जीत पाएंगे : दिल्ली में कांग्रेस की महारैली, राहुल गाँधी बोले - इनके पास सत्ता, वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 14 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा - चुनाव आयोग-भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा - भाजपा चुनाव के समय 10 हजार रुपये देते हैं, लेकिन आयोग चुप रहता है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने इनके लिए कानून बदला । लेकिन हम सत्ता में आएंगे तब इस कानून को बदलेंगे और आयोग के खिलाफ एक्शन लेंगे। 

राहुल गाँधी ने कहा - कांग्रेस के डीएनए में सत्य है, उनके डीएनए में असत्य और वोट चोरी है। उन्होंने कहा - जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान निकोबार में मोहन भागवत ने एक बयान दिया है... गांधीजी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी चीज़ है, हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है... लेकिन मोहन भागवत का बयान सुनिए- 'विश्व सत्य को नही, शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है।' यह मोहन भागवत की सोच है, यह RSS की विचारधारा है। हमारी, हिंदूस्तान, हिंदू धर्म और दुनिया के हर धर्म की विचारधारा यह कहती है कि सत्य सबसे जरूरी है लेकिन मोहन भागवत कहते हैं सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है मैं आपको गारंटी देता हूं कि हम सत्य को लेकर, सत्य के पीछे खड़े होकर, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, RSS की सरकार को सत्ता से हटाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा - उनके(भाजपा) पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं, क्योंकि उनके चुनाव आयुक्त हैं ज्ञानेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी, जो कुछ नही करते है । चुनाव आयोग-भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इनके लिए कानून बदला, नया कानून लेकर आए और कहा कि चुनाव आयुक्त कुछ भी करे उनपर एक्शन नहीं लिया जा सकता, उनपर कार्रवाई नहीं हो सकती। हम इस कानून को बदलेंगे और आपके खिलाफ एक्शन लेंगे क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप असत्य के साथ खड़े हो

मजबूत करना हम सबका काम:-

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा - राहुल गांधी जो इस देश के लिए, जनता के लिए लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को मजबूत करना हम सबका काम हैअगर आप उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे तो वो आपका नुकसान है, देश का नुकसान है

खरगे ने कहा - हमारे विचारों को आगे ले जाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं, तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम एक होकर उनके विचारों को मजबूत करें और साथ ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ें। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है

प्रियंका गांधी की चुनौती :-

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा - आज संसद में मुश्किल से एक सत्र में 1-2 बहस होती हैजब राहुल गांधी, खरगे जी ने मुद्दा उठाया कि हमें चुनाव पर, SIR पर, वोट चोरी पर बहस करनी है, तो वो घबरा गए। उन्होंने हमारी बात नहीं मानी। अंत में कैसे माने कि हम वंदे मातरम पर भी चर्चा करेंगे। हम संसद में यह बहस करते रहे कि राष्ट्र गीत किसका है, राष्ट्र गीत कैसे बना, राष्ट्र गीत क्यों बना और जो बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं, जिससे आप जूझ रहे हो-बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, इनके बारे में चर्चा करने की हिम्मत नहीं हैमैं उन्हें(भाजपा) चुनौती देती हूं कि ये एक सही चुनाव लड़ लें, बैलेट पर लड़ लें, तो वो खुद जानते हैं कि वो कभी नहीं जीत पाएंगे

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit