विधायक - महिला पटवारी की ऑडियो वायरल : दौसा में कांग्रेस विधायक-पटवारी के बीच हुई तीखी नोकझोंक, पटवारी बोली - चाहे ट्रांसफर करवा दो

फोटो  : फाइल फोटो 

दौसा , 05 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

दौसा विधायक दीनदयाल (डीडी) बैरवा का महिला पटवारी से बहस करने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर विरक हो रहा है। बातचीत में विधायक बैरवा और पटवारी हेमलता मीणा अपने-अपने तर्कों पर अड़े नजर आ रहे हैं। मामला दौसा तहसील के खसरा नंबर 171/1 से जुड़ा है, जहां करीब दो महीने पहले प्लॉटिंग की गई थी।

महिला पटवारी कह रही हैं कि आप मुझे धमकी कैसे दे रहे हो, मैं मेरा काम कर रही हूं। आपको दिक्कत हो तो मेरा ट्रांसफर करवा देना, आपके तो हाथ में है। इस पर विधायक कहते हैं कि गरीब लोगों को परेशान मत करो।

विधायक का आरोप:-

वायरल ऑडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक दीनदयाल बैरवा ने कहा कि उन्हें यह याद नहीं कि यह बातचीत कब हुई थी, लेकिन प्रशासन लंबे समय से वहां रह रहे गरीब परिवारों को यूआईटी (Urban Improvement Trust) में कन्वर्जन न होने का हवाला देकर उजाड़ रहा है।

न्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और वे मनमानी कर रहे हैं, जिसका वे पुरजोर विरोध करेंगे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit