फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 06 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने बच्चो से कहा - अपने पैटर्न पर भरोसा रखें और उसे फॉलो करें, साथ ही आपके पास आने वाले सभी सुझावों को भी ध्यान में रखें। हमारा लक्ष्य हमेशा हमारी पहुंच में होना चाहिए लेकिन पकड़ में ना हो। हमेशा अपने टीचर से एक कदम आगे रहें। मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो, और फिर पढ़ाई के विषय रखो।
पीएम मोदी ने कहा - ज़िंदगी में हर चीज़ में संतुलन होना चाहिए। अगर आप एक तरफ ज़्यादा झुकेंगे, तो आप गिर जाएंगे। लाइफ स्किल्स और प्रोफेशनल स्किल्स दोनों बराबर जरूरी हैं और इन्हें सिर्फ शिक्षा से ही सीखा जा सकता है।
शिक्षा बोझ नहीं :-
पीएम ने कहा - शिक्षा बोझ नहीं होनी चाहिए। हमें इसमें पूरी तरह शामिल होना चाहिए। आधे-अधूरे मन से की गई पढ़ाई जीवन को सफल नहीं बनाती। हमें सिर्फ मार्क्स पर नहीं बल्कि जीवन को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
समय बर्बाद ना करें :-
पीएम मोदी ने कहा -सिर्फ इसलिए समय बर्बाद न करें क्योंकि भारत में इंटरनेट सस्ता है। मैंने सट्टेबाजी के खिलाफ कानून बनाया है। हम देश में ऐसा नहीं होने देंगे लेकिन गेमिंग एक स्किल है। इसमें स्पीड भी शामिल होती है इसलिए यह विकास के लिए अच्छा है लेकिन बेहतर क्वालिटी की गेमिंग चुनकर अपनी एक्सपर्टीज खोजने की कोशिश करनी चाहिए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment