फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू, 06 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
झुंझुनूं के नवलगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में गोल्ड लोन स्कैम के मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ को पुलिस ने शुक्रवार को गिरप्तार कर लिया। पुलिस ने बैंक मैनेजर को उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन के बाहर से पकड़ा। आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पीछा कर टीम ने उसे पकड़ लिया।
दरअसल, नवलगढ़ ब्रांच के तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित जांगिड़, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट संतोष कुमार सैनी और डिप्टी मैनेजर अनंतप्रकाश चौधरी के खिलाफ 3 फरवरी को केस दर्ज हुआ था।
ऐसे हुआ खुलासा :-
वर्तमान बैंक मैनेजर मुकेश सिहाग ने रिपोर्ट में बताया था कि बैंक में गोल्ड लोन के बदले जमा किए गए सोने को गोल्ड सेफ में रखा गया। 28 जनवरी को गोल्ड सेफ का चार्ज डिप्टी मैनेजर सीमा महला को सौंपा जा रहा था।
इससे पहले स्ट्रॉन्ग रूम की दो चाबियां तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित कुमार और डिप्टी मैनेजर अनंतप्रकाश चौधरी के पास थी। चार्ज ट्रांसफर के दौरान जांच में सेफ में रखे सोने की ज्वेलरी के पैकेट के साथ छेड़छाड़ का पता चला। बैंक प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच शुरू की तो इसका खुलासा हुआ।
असली की जगह नकली ज्वेलरी रखी:-
73 गोल्ड पैकेट में से असली ज्वेलरी निकालकर नकली रख दिए गए थे। इसके अलावा तीन पैकेट में रखी ज्वेलरी का वजन भी कम मिला है। बैंक की प्रारंभिक जांच में लगभग 4.198 किलोग्राम सोने के आभूषण नहीं थे, जिनकी अनुमानित कीमत 6.50 करोड़ रुपए है।
बीसी संचालक भी गिरफ्तार
पुलिस ने बीसी (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) संचालक संतोष सैनी को भी गिरफ्तार किया है। शुरूआती जांच से पता चला है कि अमित जांगिड़ और संतोष सैनी की मिलीभगत से ही इस फ्रॉड को अंजाम दिया गया।
गुमशुदगी की रिपोर्ट:-
अमित जांगिड़ गुढ़ागौड़जी थानाक्षेत्र का रहने वाला है। मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस दौरान 5 फरवरी को अमित की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment