फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 06 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के ग्राम जीलो मे जीण माता मन्दिर परिसर मे जीण भवानी के पाटोत्सव कार्यक्रम को लेकर जीण माता मन्दिर कमेटी की सभा का आयोजन किया गया । सभा मे सर्वसहमति से मन्दिर के वार्षिक कार्यक्रम को लेकर निर्णय लिया गया ।
निर्णय के अनुसार, मंदिर का वार्षिक कार्यक्रम 17 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा, जिसमे माता की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी एवं 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम की प्रतिभाओ और मन्दिर के भामाशाहो का सम्मान किया जाएगा।
इस दौरान जीण माता मन्दिर कमेटी के अध्य्क्ष मूल सिंह तंवर, उपाध्य्क्ष सवाई सिंह तंवर, मन्दिर के पूजारी कथा वाचक योगेश कुमार शास्त्री, प्रवीण शर्मा, दुर्गा प्रशाद, बुधिप्रकाश सोनी, फूलचंद सैनी सहित मन्दिर कमेटी के गणमान्य सदस्य मौजुद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment