राजस्थान में पैंथर और किसान में आमना - सामना : दोनों में हुआ जबरदस्त संघर्ष, घायल किसान ने कुल्हाड़ी से लेपर्ड पर किया वार, लेपर्ड की मौत, किसान घायल

फोटो  : फाइल फोटो 

कोटपुतली , 07 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बकरियों के लिए पीपल काटने गए किसान पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। दोनों में लंबे समय तक संघर्ष हुआ । लेपर्ड से बचने के प्रयास में घायल किसान ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। लेपर्ड की मौके पर ही मौत हो गई, वही किसान घायल हो गया । घटना शनिवार सुबह 7 बजे नारायणपुर थाना क्षेत्र के खरकड़ी गांव की है।

ग्रामीणों ने बताया कि किसान श्रवण गुर्जर (48) सुबह बकरियों का चारा लेने घर से अपने खेत पर गया था। जब वह पेड़ की टहनी काट रहा था, इसी दौरान झाड़ियों में छिपे लेपर्ड के शावक ने उस पर हमला कर दिया।

लेपर्ड ने श्रवण के शरीर पर पंजों और दांतों से अटैक किया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गया। काफी समय तक वो लेपर्ड से बचने की कोशिश करता रहा। इस बीच मौका देखते ही कुल्हाड़ी से लेपर्ड के सिर पर वार कर दिया। जिससे लेपर्ड की मौत हो गई  वही घायल किसान को अलवर के सरकारी अस्पताल में भारती कराया गया है।

वन विभाग के फोरेस्टर मनोज नागा ने बताया कि लेपर्ड के शव वन विभाग के ऑफिस लाया गया है। मामले में आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गाँव के सरपंच ने वन विभाग से किसान को मुआवजे की मांग की है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit