वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में पूर्व विधायक की मनाई पुण्य तिथि : श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, विधायक सरेश मोदी सहित क्षेत्रवासियों ने पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 07 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना विधायक के छावनी आवास पर पूर्व विधायक स्व. मोहनलाल मोदी (बाबूजी) की 9वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधायक सुरेश मोदी एवं गोपाल मोदी ने स्व. मोहनलाल मोदी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. मोहनलाल मोदी के जीवन, कार्यों और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक महान विचारधारा वाला, वचन के पक्के, गरीब-किसान एवं असहाय वर्ग के सच्चे हितैषी के रूप में स्मरण किया।

विधायक सुरेश मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. मोहनलाल मोदी एक ईमानदार, सादगीपूर्ण और जनसेवा को समर्पित विधायक थे। उनकी ईमानदारी और जनहितैषी कार्यशैली के कारण ही नीमकाथाना की जनता ने उन्हें चार बार विधायक चुना।

उन्होंने राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया और हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों एवं कमजोर वर्गों के पक्ष में मजबूती से खड़े रहे।

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने न केवल उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलकर क्षेत्र एवं समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit