वीडियो न्यूज़ : सिरोही में गर्ल्स कॉलेज खोलने की मांग : नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी को सौंपा ज्ञापन, कहा - ग्राम को नगरपालिका पेराफेरी क्षेत्र से हटाया जाए

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 07 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम सिरोही में महिला महाविद्यालय खोलने की मांग की गई है । इसको लेकर नीमकाथाना पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में लोगों ने विधायक सुरेश मोदी को ज्ञापन सौंपा है ।

प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव ने हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़ को बताया कि आगामी बजट सत्र में ग्राम सिरोही की मांगो का ज्ञापन विधायक को दिया है । जिसमे मुख्य रूप से सिरोही में बायपास का निर्माण करवाया जाए और ग्राम को नगरपालिका नीमकाथाना के पेराफेरी क्षेत्र से हटाया जाए ।

यादव ने आगे बताया कि सिरोही में महिला महाविद्यालय खोला जाये । जिससे की बालिकाओ को शिक्षा के अवसर मिल सके । उन्होंने कहा कि सिरोही में महिला महाविद्यालय खुलने से आसपास की दर्जनों ग्राम पंचायतों की बालिकाओं को दुरे नही जाना पड़ेगा ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit