फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 07 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने यमुना जल को लेकर राजस्थान सरकार सहित भाजपा पर बड़ा हमला बोला है । डोटासरा ने कहा कि भाजपा बार-बार राजस्थान की जनता को गुमराह करने का काम कररही है।
उन्होंने आज केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल के जयपुर दौरे को लेकर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने फिर जनता को भटकाने की कोशिश की।
डोटासरा ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल 2 साल से पानी लाने का दावा कर रहे हैं, उन्होंने विधानसभा में 4 महीने के भीतर DPR तैयार करने की बात कही, लेकिन आज तक न डीपीआर बनी और न ही ज़मीन पर कोई काम दिखाई दिया।
उन्होंने मुख्यमंत्री पर तबज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अब फिर शोर कर रहे हैं, जबकि हकीकत ये है कि इन लोगों ने सिर्फ ज़ोर-ज़ोर से झूठ बोलने में महारत हासिल कर ली है।
दरसल डोटासरा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में शेखावाटी में यमुना के पानी लाने वाले बयान पर पलटवार किया ह।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment