नीमकाथाना में 12वीं के स्टूडेंट्स का विदाई समारोह : खादरा की बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ समारोह , छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 07 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के खादरा में स्थित बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 10वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिन्होंने मंच सज्जा एवं समस्त व्यवस्थाओं को सराहनीय ढंग से संपन्न किया।

समारोह की अध्यक्षता महेंद्र कुमार यादव ने की। वही मुख्य अतिथि उम्मेद खान तथा विशिष्ट अतिथि केदार मल सैनी और सरिता देवी रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था निदेशक शास्त्री एम.आर. के भावविभोर कर देने वाले एवं प्रेरणादायक स्वागत भाषण से हुई। उनके उद्बोधन ने सभी को भावुक कर दिया और विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विद्यालय की अध्यापिकाएं सुमन सैनी एवं काजल द्वारा सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की होनहार छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इन प्रस्तुतियों में भारती सैनी, पलक शर्मा, शालू सैनी, सकीना सैनी, सोनू आदि विद्यार्थियों ने मुख्य भूमिका निभाई।

हंसी-खुशी का माहौल बना :-
कई छात्र-छात्राओं ने अपने भाषणों के माध्यम से विद्यालय के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए और कार्यक्रम को हंसी-खुशी के माहौल में रोचक बनाया। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को परीक्षा के साथ-साथ जीवन में सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण गुर बताए, जिससे विद्यार्थी अत्यंत प्रभावित हुए।

इस अवसर पर दिनेश सैनी द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ने सभी को भावुक कर दिया और वातावरण भावनाओं से भर गया।

कार्यक्रम के दौरान फाइनल प्री-बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के होनहार विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

डिजिटल एलईडी टीवी भेंट:-
विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय को स्मृति स्वरूप 54 इंच की डिजिटल एलईडी टीवी भेंट की गई। इसके पश्चात सामूहिक फोटो सत्र एवं भोजन व्यवस्था की गई।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम के समापन की घोषणा विद्यालय की व्यवस्थापिका के.एस. कटारिया द्वारा की गई। सभी विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने-अपने घरों को प्रस्थान किया।

इस अवसर पर महेंद्र कुमार यादव, सुनील कुमार नायक, केदार मल सैनी, दिनेश सैनी, सरिता वर्मा, सुमन सैनी, प्रेम सैनी, पूनम वर्मा, अंजू सैनी, काजल सैनी, ममता यादव, उम्मेद खान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit