फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टुटा : हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर समेत 2 की मौत, 12 घायल, DC बोले - झूला ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई

फोटो  : फाइल फोटो 

फरीदाबाद , 07 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

हरियाणा में फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला टूट गया। हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है , जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर (DC) आयुष सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और मेला ग्राउंड को खाली करा दिया गया। मृतक इंस्पेक्टर की पहचान जगदीश प्रसाद के तौर पर हुई है। वह पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO थे।

झूला ऑपरेटर के खिलाफ होगी कार्रवाई :-

DC आयुष सिन्हा ने कहा कि शाम करीब 6.15 बजे यहां एक दुखद घटना हुई। सूरजकुंड में एक झूला टूट गया। इस घटना में करीब 13 लोग घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। एक पुलिस इंस्पेक्टर को मृत घोषित किया गया, उन्होंने लोगों को बचाने की कोशिश की थी जब झूला झुकने लगा था। लेकिन झूले का एक हिस्सा उनके चेहरे और सिर पर लगा। बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। झूला ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगीFIR दर्ज की जाएगी, और जांच की जाएगी।

सीएम ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश :-

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले के दौरान हुए हादसे से मैं बहुत दुखी हूं। इस घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही, घायल लोगों के उचित और तुरंत इलाज के लिए संबंधित अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों और उनके परिवारों को हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit