वीडियो न्यूज़ : भर्ती के लिए विधानसभा में प्रश्न लगवाने की मांग : कैडर सेवा नियम और भर्ती के लिए राजस्थान विधानसभा में प्रश्न लगवाने के लिए नीमकाथाना विधायक को सौंपा ज्ञापन

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 07 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में आल राजस्थान पेरामेडिकल तकनीशियन एसोसिएशन के सदस्यों ने शनिवार को छावनी स्थित आवास पर नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी को अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में ब्लड बैंक तकनीशियन, OT तकनीशियन, कैथ लैब, डायलिसिस, EEG, एंडोस्कोपी, इमरजेंसी एंड ट्रोमा तकनीशियन केडर सेवा नियम एवं भर्ती की मांग का विधानसभा में प्रश्न लगाने की मांग की गई है ।

एसोसिएशन के विशाल गुर्जर ने बताया कि उपरोक्त जैसे 14 प्रकार के कोर्स 2015 से संचालित किये जा रहे है । लेकिन आज दिनांक तक इन कोर्सेज के ना तो कैडर सेवा नियम बन पाए और ना ही स्थाई भर्ती निकली है ।

उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द कैडर सेवा नियम बनाए जाए और स्थाई भर्ती निकाली जाए , जिससे युवाओ को राहत मिल सके ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit